डीसीओ ने आईपीएल चीनी मिल में चीनी स्टाक का किया निरीक्षण
बहराइच। शनिवार को आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड में जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवल राजेश कुमार विश्वकर्मा, इकाई प्रमुख टी.एस.राणा एवं विभागाध्यक्ष गन्ना संजीव चौधरी की मौजूदगी में चीनी स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और मिल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चीनी के स्टॉक और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली गई। आईपीएल महाप्रबंधक ने बताया कि मिल में वर्तमान में करीब 90 हजार कुंतल चीनी का स्टॉक मौजूद है। अधिकारियों ने गोदाम में रखी चीनी के रख-रखाव और बिक्री व्यवस्था का भी जायजा लिया।
आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर चीनी मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

