रेलवे गेट टूटकर हाई टेंशन हाइट टेंशन तार से टकराया, बड़ी दुर्घटना टली
बहराइच। लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर जरवलरोड चौराहे के पास रेलवे गेट संख्या 296 A पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन रेलवे गेट से जा टकराया। गेट टूट कर रेलवे के हाई टेंशन विद्युत लाइन (ओएचई) से टकरा गया।
शनिवार शायं 7:07 मिनट पर गोरखपुर से गोमती नगर जा रही 15081 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जरवलरोड स्टेशन से छूटने के बाद रेलवे गेट संख्या 296 A को बंद किया गया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस के जाने के बाद गेट मैन रवि कुमार के गेट खोलते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन संख्या up43ct 6028 के गेट से टकरा जाने के कारण गेट टूट गया और उछलकर रेलवे की हाई टेंशन विद्युत लाइन (ओएचई) से टकरा गया।
पिकअप के ड्राइवर की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना होते बच गई। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारियों ने घटना पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू दी है। गेट टूट टूट जाने के बाद स्लाडर बैरियर लगाकर ट्रेनों को पास किया गया।

