Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

विश्वकर्मा समाज के लिए आयोजित हुआ जूनियर ओपी शर्मा का विशेष जादू शो

By admin
August 29, 2026 1 Min Read
0

वाराणसी। आज नागरी नाटक मंडली में चल रहे प्रसिद्ध जादूगर जूनियर ओपी शर्मा के जादू शो में श्री विश्वकर्मा सभा, चौकाघाट, वाराणसी के तत्वावधान में विश्वकर्मा समाज के लिए विशेष शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 550 से 600 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जादूगर जूनियर ओपी शर्मा की अद्भुत जादूगरी देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध और अचंभित नजर आए।

कार्यक्रम का नेतृत्व श्री विश्वकर्मा सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा एवं मंत्री अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर जूनियर ओपी शर्मा तथा ललित कला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि जूनियर ओपी शर्मा और डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से विश्वकर्मा समाज का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों विभूतियों का सम्मान करते हुए श्री विश्वकर्मा सभा गौरव की अनुभूति कर रही है।

मंत्री अनिल शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने अतिथियों तथा समाज के सभी परिवारों का हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन किया।
उपाध्यक्ष नित्यानंद विश्वकर्मा एवं अनिल विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, वेंकटेश विश्वकर्मा, युगल किशोर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश नारायण विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

इंडियन स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

Next

63 स्कूल वाहन चालको का स्वास्थ्य व नेत्र जांच परीक्षण

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (406)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (254)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (129)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme