Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

शिकायतों के बावजूद नहीं जागी पालिका, आवारा कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे हुसैन को बनाया शिकार

By admin
September 10, 2026 2 Min Read
0

स्योहारा। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों ने मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद आकिब, निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान, कला मस्जिद, स्योहारा को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

बताया गया कि इससे पहले भी नगर के कस्बा धोबियों वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को अवगत कराया गया था। इस क्षेत्र में स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना रहता है, जिसके चलते लोगों ने कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायत को करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी तरह जैन स्ट्रीट में भी आवारा कुत्तों का खतरा बना हुआ है। यहां के लोगों द्वारा भी पालिका को कुत्तों की समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो बच्चे के साथ हुई घटना को टाला जा सकता था। लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन शायद किसी घटना के होने का इंतजार कर रहा था और घटना के बाद ही कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता है।

नगरवासियों के मुताबिक समस्या केवल कुछ मोहल्लों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। सुबह-शाम स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को रास्तों से गुजरने में डर बना रहता है।
नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पूरे नगर में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या राहगीर को कुत्तों के हमले का शिकार न होना पड़े।

Tags:

कुत्ते ने मासूम पर किया हमला
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

दुष्कर्म के दोषी को दस साल का सश्रम कारावास

Next

गौरव चतुर्वेदी के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (85)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme