गोरखपुर कैंट स्टेशन का महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रविवार को गोरखपुर कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर और रेल संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्वाइंट मशीन, उसकी कार्यप्रणाली तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्वाइंट मशीन के संचालन एवं रखरखाव की जानकारी लेते हुए संरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की।
महाप्रबंधक ने रेल संचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

