Main Story

Editor’s Picks

Trending Story

Blog

Spread the love

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने कोतवाली नगर, देहात एवं दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थानों में कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी/आगंतुक/अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात एवं महिला हेल्प डेस्क की स्थिति का अवलोकन किया।

विकास कार्यों में सभासदों की भूमिका महत्वपूर्ण-मुकुट विहारी वर्मा

अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया। थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस बल की उपस्थिति, बीट प्रणाली एवं गश्त व्यवस्था की समीक्षा कर प्रभावी पेट्रोलिंग एवं अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए । महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

स्कूल चलो अभियान की निकली रैली

श्री सिंह ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता पर लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें।

एसपी ने किया फखरपुर थाने का औचक निरीक्षण

 

About The Author

error: Content is protected !!