बहराइच में 354 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपये
बहराइच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फखरपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 354 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये है। आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और 1,490 रुपये नकद भी मिले हैं।
नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर मिले महिला और पुरुष मजदूर
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर पुलिस टीम के साथ 28 अक्टूबर की रात ग्राम गायघाट संपर्क मार्ग के मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से 354 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मजगवां, कंजीकला निवासी इसरार खान (24) पुत्र मुन्नी खान उर्फ कादिर खान और नियाजुद्दीन (23) पुत्र अली जान उर्फ डगरू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।
हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये जुर्माना
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर, अपराध निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता समेत थाना फखरपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।