जरवल ब्लॉक के 59 जर्जर स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी,बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने की तैयारी
बहराइच। विकास खंड जरवल के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 59 जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इन भवनों के मलबे की नीलामी सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये जुर्माना
विभाग के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से इन भवनों को पहले ही अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका है। लंबे समय से खराब हालत में पड़े इन भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है।
बहराइच के अर्नव सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
मलबे की नीलामी के लिए उसका मूल्यांकन कराया जा चुका है। नीलामी की प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी, जिससे इच्छुक ठेकेदार और फर्में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली लगा सकेंगी। इससे नीलामी में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
हार्वेस्टर से गन्ना कटाई 55 रुपये प्रति क्विंटल तय,6 प्रतिशत होगी करदा कटौती
नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवनों के ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद खाली होने वाली जमीन का उपयोग विद्यालयों में नए भवनों के निर्माण, खेल मैदान अथवा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इस पहल से विद्यालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ भविष्य में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा।