जनगणना प्रशिक्षण का एसडीएम और तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण,लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, शत-प्रतिशत सटीक आंकड़े जुटाने के दिए निर्देश
बहराइच। तहसील कैसरगंज के अपेक्स स्कूल में चल रहे जनगणना 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक और तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य की गंभीरता समझाते हुए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणक घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्र करें, ताकि कोई भी मकान या व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए। मोबाइल एप और पोर्टल पर आंकड़ों की फीडिंग करते समय भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल बोर्ड के माध्यम से जनगणना के नए प्रावधानों, फॉर्म भरने की प्रक्रिया और मोबाइल एप के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही थी। एसडीएम ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को कहा, जिससे क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
वहीं, तहसीलदार ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]