ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
बहराइच। लखनऊ बहराइच पर स्थित संजय सेतु पुल ट्रेलर खराब होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुल पर वाहनों का आवागमन बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराने की कवायद शुरू की। बीच पुल पर खराब ट्रेलर को पुल के एक तरफ करवाने का प्रयास किया, ताकि वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई जा सके। ट्रेलर खराब होने के कारण पुल से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
तालाब में उतराता मिला घर से निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया पुल के दोनों तरफ वाहनों की भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा,खराब ट्रेलर को मौके से हटाने प्रयास किया जा रहा है।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]