जरवलरोड में धूमधाम से मना विजयदशमी का पर्व, रावण दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़,राम, लक्ष्मण, रावण, मेघनाद और कुंभकरण की झांकियों ने मोहा मन, रामलीला समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र व रामदरबार भेंटकर किया सम्मानित
बहराइच। जरवलरोड में विजयदशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, रावण, मेघनाद और कुंभकरण की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इसके बाद रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन हुआ और रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक जुटे। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति की ओर से मुख्य अतिथियों भाजपा नेता गौरव वर्मा, सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय राव तथा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और रामदरबार की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया गया।
कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
विजयदशमी के अवसर पर देर शाम से ही रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के प्रसंग का मंचन देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। रावण के पुतले का दहन होते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव वर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जरवल ब्लॉक प्रमुख विपेन्द्र सिंह, विकास सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी, सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय राव, डॉ. अरविंद सिंह, बनारसी गुप्ता,श्रीचंद जैन, रामलीला समिति के अध्यक्ष शरद पोरवाल,महामंत्री प्रदीप जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र शुक्ला, सुनिधि देव मिश्रा, मोनू मिश्रा, कमलेश मिश्रा,पंकज यादव,नीरज अग्रवाल, रमन शुक्ला, के.के. मिश्रा, राहुल सिंह,चन्द्र कुमार जैन और ऋषि राजपूत समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] जरवलरोड में धूमधाम से मना विजयदशमी का … […]
[…] जरवलरोड में धूमधाम से मना विजयदशमी का … […]