एसडीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ का किया निरीक्षण
बहराइच। मतदाता सूची को अद्यतन करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज के बूथ सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने तथा मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया की समीक्षा की।
उप जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त कर उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
हत्या के प्रयास के मामले में बड़कऊ को सात साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड
उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने और निर्वाचन संबंधी दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।