विकासशील इंसान पार्टी की बैठक सम्पन्न
बहराइच। विधानसभा कैसरगंज के जरवल ब्लॉक कोयलीपुरवा गांव में विकासशील इंसान पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रभारी/कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार निषाद ने की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद ने कहा कि निषाद समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी तरह जागरूक हो चुका है।
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सालों से मछुआ समाज को अनुसूचित जाति के आरक्षण का हक देने के नाम पर सिर्फ गुमराह कर रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प उठाया कि वर्ष 2027 के चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण प्रदान नहीं करती है, तो पूरा निषाद समाज योगी-मोदी और भाजपा के खिलाफ मतदान करेगा और उन्हें वोट नहीं देगा।
आत्मा वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
विकासशील इंसान पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर इस अवसर पर करीब एक दर्जन लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान निषाद पार्टी के जिला संरक्षक स्वामी कृष्णानंद ने भी पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी को बुलंदियों व शिखर तक ले जाने का संकल्प जताया।
हत्या के प्रयास में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा,पुरानी रंजिश में युवक पर तमंचे से किया था फायर
2.5 किलो अफीम के साथ पकड़ी नेपाली महिला को 12 साल की सजा
इस दौरान विनेश कुमार निषाद (जिला सहप्रभारी), गौरी शंकर निषाद (कार्यालय प्रभारी), सोनू निषाद (जिला उपाध्यक्ष), दीपक कश्यप,रामगोपाल कश्यप, चेतराम नेता, पारसनाथ निषाद, विनोद कुमार निषाद, अवधेश कुमार निषाद व नीतीश कुमार निषाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।