15 लाख की अफीम के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को 1.290 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
2.5 किलो अफीम के साथ पकड़ी नेपाली महिला को 12 साल की सजा
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक नेपाली महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.290 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान नेपाल के रुकुम जिले के पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 निवासी 38 वर्षीय मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा के रूप में हुई।
हत्या के प्रयास में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा,पुरानी रंजिश में युवक पर तमंचे से किया था फायर
पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय बहराइच भेज दिया। पुलिस ने महिला के पास से एक एंड्राइड मोबाइल, 220 रुपये भारतीय और 420 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।