आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच।आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ल 10 सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा।
जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर एससीएसटी में मुकदमा
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये और आशा संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 30 दिन का भुगतान, लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान तथा 5जी स्मार्टफोन और अनलिमिटेड मोबाइल डाटा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित,वेतन काटने का निर्देश
आशा संगिनियों के कार्यक्षेत्र को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी अथवा यात्रा भत्ता देने और प्रसूति व आकस्मिक अवकाश के लिए स्पष्ट नियम लागू करने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एमडी से मुलाकात कर क्षेत्र की शीघ्र विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान सबिता शुक्ला,ममता मिश्रा,सुधा सिंह,पूनम पांडे,मंजू देवी,रेखा सिंह,रंजु सिंह,खुशबू,रोशनी,अनीता, कुसुम,रीता संजू सहित सैकड़ो आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हत्या के प्रयास में दोषी संजय को आजीवन कारावास, छोटू को सात साल की सजा
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]