जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर एससीएसटी में मुकदमा
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के मासूकनगर में ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित,वेतन काटने का निर्देश
नगर पंचायत जरवल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत रामू पुत्र पुत्तूलाल, निवासी रमवापुर रघुवीर सिंह, थाना कैसरगंज ने तहरीर देकर कहा है कि 28 सितंबर 2026 को करीब 8:30 बजे वह वार्ड नंबर-2, रानीताल/मासूकनगर में सफाई कर रहा था। इसी दौरान मोनू पुत्र इसरत और सुफियान पुत्र इसरत, निवासी मासूकनगर, ने उसे अपनी गली में सफाई करने के लिए कहा।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एमडी से मुलाकात कर क्षेत्र की शीघ्र विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग
सफाई कर्मचारी ने पहले दूसरी गली की सफाई पूरी करने के बाद वहां आने की बात कही, जिस पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। शोर सुनकर पास में काम कर रहा एक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचा और किसी तरह उसे बचाया।
दोनों जाते समय सफाई कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ कैसरगंज को सौंप दी गई है।
Comments are closed.
[…] जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर… […]
[…] जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर… […]
[…] जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर… […]