गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, झिंगहा घाट पहुंचे डीएम-एसपी
बहराइच। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने झिंगहा घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, प्रकाश, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने और घाट पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
जितेन्द्र बने पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बहराइच के जिलाध्यक्ष
डीएम-एसपी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
गणेश पूजा के जबाबी कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
इस दौरान सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र, सीओ महसी पवन कुमार समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
Comments are closed.
[…] के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, झि… जितेन्द्र बने पत्रकार प्रेस […]
[…] गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, झि… […]