आइजी देवीपाटन परिक्षेत्र ने एसपी के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

0
IMG-20260703-WA0000
Spread the love

बहराइच। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलिटेक्निक, आसाम चौराहा, भिन्गा रोड, बहराइच एवं राजकीय पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. कैम्पस, नानपारा रोड, मोहम्मदपुर, बहराइच का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, चेकिंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया गया। केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारीगण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, नकल माफिया अथवा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा पीआरवी-112 एवं स्थानीय पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

मीडिया सेल, बहराइच

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!