पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सीओ आफिस व कैसरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण

0
IMG-20260420-WA0032
Spread the love

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कैसरगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क एवं लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया।

थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मालखाना निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं माल सामग्री को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, हवालात, बैरक, मेस एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पानी की उपलब्धता एवं संसाधनों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं उनकी उचित दिशा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया गया।

जनसामान्य की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा थाना व कार्यालय स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखा जाए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली कैसरगंज एवं थाना व कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!