जरवल में एलिजा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
बहराइच। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए एलिजा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। नई शैक्षणिक सुविधा शुरू होने से जरवल कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को UPSC, NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लखनऊ, प्रयागराज जैसे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास
संस्थान के संस्थापक फरहान अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज और अन्य जिलों के अनुभवी शिक्षक यहां आकर ट्यूशन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को संवारने में योगदान देना है।
ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत सामान बरामद
इस अवसर पर किसान नेता रजीउद्दीन बच्छन ने संस्थापक फरहान अहमद को बधाई देते हुए कहा कि छोटे कस्बों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संस्थान की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
उद्घाटन समारोह में जरवल कस्बा सहित जनपद के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।