भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने संगठन विस्तार को लेकर जरवल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। शनिवार को ग्राम हसनापुर (धवरिया) में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर 15 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत सामान बरामद
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चंद्र भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जाकिर अली और जिलाध्यक्ष बहराइच धरम चंद्र (महेश) की मौजूदगी में नियुक्तियों की घोषणा की गई। मोहम्मद रऊफ उर्फ पन्नू को मंडल सचिव गोंडा, हाजी मोहम्मद सईद कादरी को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को जिला संयोजक, मोहम्मद मुकीद मलिक को जिला प्रवक्ता, रिजवान अंसारी को जिला संगठन मंत्री, आजम अली बकाई व नसीफ अहमद को जिला सचिव, मोहम्मद राशिद खान को जिला संगठन मंत्री तथा तौहीद अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इसके अलावा राम बहादुर यादव को तहसील उपाध्यक्ष कैसरगंज, वकील अहमद को तहसील मीडिया प्रभारी कैसरगंज, मोहम्मद शकील को ब्लॉक उपाध्यक्ष जरवल, मुनीर अहमद को ब्लॉक सचिव जरवल और मोहम्मद कलीम को ब्लॉक संगठन मंत्री जरवल की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने का आह्वान किया गया।
जरवल में आज हुआ मॉकडिल, आपदा से निपटने का किया गया अभ्यास
Comments are closed.
[…] […]