जरवल में आज हुआ मॉकडिल, आपदा से निपटने का किया गया अभ्यास
बहराइच। तहसील कैसरगंज के ग्राम जरवल स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में शुक्रवार को औद्योगिक/रासायनिक आपदा एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक डिल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य, अग्निशमन तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार (नोडल अधिकारी), क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल, अग्निशमन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभ्यास किया।
दो हजार दीपों से जगमगाया संस्कृत विश्वविद्यालय, गूंजे वैदिक मंत्र