दो हजार दीपों से जगमगाया संस्कृत विश्वविद्यालय, गूंजे वैदिक मंत्र
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में सेवा-संकल्प कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। ऐतिहासिक मुख्य भवन के सामने शाम 6:30 बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया गया।
शिव मंदिर में केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
विश्वविद्यालय परिवार ने दो हजार से अधिक दीप जलाकर राष्ट्र के कल्याण, समृद्धि और मंगल की कामना की।
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दीप ज्ञान, संस्कार, आशा और सेवा का प्रतीक है।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा-संकल्प के रूप में मनाना जनसेवा की ज्योति प्रज्वलित करने की सार्थक अभिव्यक्ति है। कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ का संदेश अज्ञान से ज्ञान और स्वार्थ से लोकमंगल की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं छात्रकल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 17 अक्टूबर तक सेवा, जन-जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इस दौरान डॉ. दुर्गेश पाठक, डॉ. विजेन्द्र आर्य सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]
[…] […]