साइबर ठगी की 87 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पूरे जैता निवासी प्रमोद कुमार यादव के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की 87,086 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रमोद कुमार यादव ने 23 जून 2026 को ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की शिकायत थाना हुजूरपुर में दर्ज कराई थी। साइबर हेल्पडेस्क टीम ने शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में होल्ड की गई 87,086 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।
स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल का काशी में भव्य स्वागत
पुलिस टीम ने पीड़ित और उसके परिजनों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल सन्दीप कुमार यादव, अंकित पाल और लकी यादव शामिल रहे।
महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज
Comments are closed.
[…] साइबर ठगी की 87 हजार रुपये की धनराशि वाप… […]
[…] साइबर ठगी की 87 हजार रुपये की धनराशि वाप… […]