Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, IGRS पर शिकायत दर्ज

By admin
August 25, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। ग्राम पंचायत दिकौलिया में विकास कार्यों के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्राम निवासी बजरंगी गुप्ता ने जिलाधिकारी से IGRS के माध्यम से शिकायत की है। शिकायत को पंचायती राज विभाग की श्रेणी में दर्ज करते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

IGRS पोर्टल के अनुसार शिकायत संख्या 40018026070375 है। 25 अगस्त 2026 को शिकायत को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उप निदेशक, पंचायत मंडल देवीपाटन, पंचायती राज विभाग को ऑनलाइन अंतरित किया गया। फिलहाल शिकायत की स्थिति लंबित है और इसकी नियत तिथि 24 सितंबर 2026 दर्ज है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में खुली बैठक आयोजित नहीं की गई और बिना प्रस्ताव के कई विकास कार्य कराए गए। अमृत सरोवर तालाब पर इनलेट, आउटलेट एवं सोपान निर्माण के नाम पर 2,50,251 रुपये का भुगतान किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि यह कार्य पूर्व में मनरेगा योजना के तहत कराया जा चुका था।

इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के नाम पर करीब चार लाख रुपये की धनराशि निकाले जाने, जबकि मौके पर लगभग 60 बल्ब ही लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। बाबादीन के खेत से सिराज के खेत तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर धनराशि निकालने के बावजूद मौके पर कार्य न कराए जाने की शिकायत भी की गई है।

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत में पर्याप्त संख्या में हैंडपंप संचालित होने के बावजूद रीबोर और मरम्मत के नाम पर करीब पांच लाख रुपये की धनराशि खर्च किए जाने पर भी जांच की मांग की है।

बजरंगी गुप्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच किसी सक्षम अधिकारी अथवा स्वतंत्र जांच समिति से कराने की मांग की है। साथ ही अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा सरकारी धनराशि की रिकवरी कराए जाने की मांग की गई है।

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

जरवल में विशेष विद्युत उपभोक्ता कैंप लगाकर बकाया वसूली अभियान तेज

Next

फीस के नाम पर लाखों रुपये लेकर कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज देने का आरोपी गिरफ्तार

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (403)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (240)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (108)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (87)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme