जरवल में विशेष विद्युत उपभोक्ता कैंप लगाकर बकाया वसूली अभियान तेज
बहराइच। विद्युत उपखंड जरवल में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष विद्युत उपभोक्ता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की बिल सुधार, मीटर, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों को सुना गया तथा उनके यथासंभव त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई।
वहीं, जरवल कस्बे में विद्युत बकाया वसूली अभियान भी तेज कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा एवं अवर अभियंता प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकाया विद्युत बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के 5-6 विद्युत कनेक्शनों की लाइन काटने की कार्रवाई की गई।
विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने लंबित विद्युत बिलों का समय से भुगतान करें, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और कार्रवाई से बचा जा सके।
अभियान के दौरान लाइनमैन रिजवान अहमद, जितेश सिंह, कफील अहमद, इमरान अहमद, कृपा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ बकाया राजस्व की वसूली को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।