Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

शोभायात्रा,रासलीला और नंदोत्सव से दो दिनों तक कृष्णमय रहेगा श्रृंगेरी मठ

By admin
September 2, 2026 2 Min Read
0

वाराणसी। श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 एवं 5 सितंबर को महमूरगंज स्थित श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, दही-हांडी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, भजन संध्या और रासलीला प्रमुख आकर्षण होंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 4 सितंबर को सुबह छह बजे नवोदित नगर एक्सटेंशन कॉलोनी, महमूरगंज से भव्य धार्मिक शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा मोहिनी कुञ्ज कॉलोनी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब 10 बजे श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मठ परिसर में शाम से धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 6:30 बजे तुलसी आरती, 6:45 बजे गौर आरती और शाम सात बजे नृसिंह आरती होगी। रात आठ बजे से भजन-कीर्तन, रात 10:30 बजे महाभिषेक तथा मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद रात 12:30 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के दूसरे दिन 5 सितंबर को नंदोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रासलीला का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे से व्यास पूजा, अपराह्न तीन बजे से साहित्य सेवक द्वारा काव्य पाठ और शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 6:30 बजे आरती तथा 7:30 बजे से भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रात 8:30 बजे से रासलीला की प्रस्तुति होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र एवं कला संकाय के छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव मंचन करेंगे। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को ब्रज की भक्ति, संस्कृति और श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रात नौ बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद होगा।
दोनों दिन भजन संध्या की प्रस्तुति आचार्य ऋषिदेव जी द्वारा की जाएगी। ओ ग्रोव पब्लिक स्कूल तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी। सेवा कार्यों में विश्वकला भोजन रथ का सहयोग प्राप्त होगा।

श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट के मुख्य सचिव अनूप कुमार पाण्डेय ने बताया कि दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और भक्तिमय स्वरूप देने के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव और रासलीला का आनंद लेने की अपील की।

महोत्सव का उद्देश्य श्रीकृष्ण भक्ति, भारतीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन की अध्यक्षता सीमा तिवारी करेंगी। आयोजन मंडल में संरक्षक मनोज त्रिपाठी, पी. के. मिश्रा, निक्की अग्रवाल, श्री श्रृंगेरी मठ के महंत एवं चंदा सिंह तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा सहित विनय शुक्ला, प्रशांत सिंह, अनिल शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, विक्की तिवारी, प्रभात कुशवाहा, अंकित सिंह, सुनील एवं रजत शामिल हैं।

Tags:

रासलीलाशोभायात्रा
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

वाराणसी इस्कॉन मन्दिर में 24 घंटे गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र, 51 प्रकार की सामग्री से होगा महाभिषेक

Next

गैंगेस्टर एक्ट के दोषी अशरफ बंजारा को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (406)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (253)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (125)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme