पड़रिया दत्तू की बेटी ने मेहनत के दम पर हासिल की कामयाबी,बनी प्राविधिक सहायक,परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
बस्ती।जनपद अन्तर्गत दसिया पड़रिया दत्तू निवासी संध्या वर्मा ने प्राविधिक सहायक (कृषि) परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। लत उनकी सफलता पर मां सावित्री वर्मा समेत परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
संध्या ने करीब नौ वर्ष पहले पिता स्व. श्यामधर वर्मा के निधन के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। मां और बड़े ‘भाई के सहयोग से उन्होंने प्रयागराज में रहकर पढ़ाई जारी रखी।
संध्या भाई संजीव वर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में एक-दो अंक से सफलता से चूकने के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और प्राविधिक सहायक के पद पर उनका चयन हुआ

