गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार इनामी वांछित गिरफ्तार
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निहाल अहमद पुत्र जमाल अहमद, निवासी कस्बा महाराजगंज, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना हरदी में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त के खिलाफ 31 मई 2026 को थाना हरदी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को खरबाहा चौराहा से उसे गिरफ्तार किया।

