किसान उत्सव कार्यक्रम में किसानों को दी गई पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की जानकारी
बहराइच। कृषि बीज भंडार अठैसा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के वितरण के उपलक्ष्य में किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य पवन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अखण्ड प्रताप सिंह गुल्टन एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
33 हजार वोल्ट की लाइन से तार चोरी करते तीन गिरफ्तार, 299 मीटर तार बरामद
कार्यक्रम में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि बीज भंडार प्रभारी मौलिक वर्मा, एडीओ एजी सत्येंद्र तिवारी, बीटीएम अरुण यादव, सीओ परमेश्वर शुक्ला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।