मंडी कार्यालय व परिसर का शुरू हुआ कायाकल्प
बहराइच। सरकार के निर्देश पर मंडी समिति कार्यालय व पूरे परिसर का विभाग की ओर से कायाकल्प कराया जा रहा है। इसका बुधवार को सचिव ने निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हत्या के प्रयास के मामले में बड़कऊ को सात साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड
शहर के सलारपुर में गल्ला मंडी संचालित है। मंडी की दीवारें कई स्थान पर टूटी थीं। रंग रोगन का कार्य कई वर्षों से नहीं हुआ था। जगह-जगह गंदगी से व्यापारियों के साथ आम लोगों को समस्याएं हो रही थीं। इसको देखते हुए मंडी सचिव ज्योति चौधरी के निर्देशन में पूरे मंडी परिसर की साफ-सफाई करवाया गया। इसके साथ ही टूटे दीवारों का निर्माण करवाया गया। परिसर का रंग रोगन किया जा रहा है।
खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, सीएमओ का वेतन रोका, लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बुधवार को मंडी सचिव ने कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है। इससे व्यापारियों के साथ कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। इस दौरान गल्ला मंडी व्यापार मंडल महामंत्री दुर्गेश पांडेय, एसके गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहेे।