डीजल लेने गए युवकों पर लाठी डण्डों से दबंगों ने हमला कर किया घायल,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बहराइच। नायरा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए दो युवकों के साथ लाठी डण्डों से लैश आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया। युवक के साथ मारपीट करते तथा गाली-गलौज करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडित ने जरवलरोड थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
15 लाख की अफीम के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार
हत्या के प्रयास में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा,पुरानी रंजिश में युवक पर तमंचे से किया था फायर
जरवलरोड थानाक्षेत्र के पट्टी ताहा गडरियन पुरवा निवासी संचित और प्रमोद डीजल लेने के लिए नायरा पेट्रोल पंप गए थे। इसी बीच कासिम, आर्यन,सहबान,समीर और गोलू निवासी जरवल कस्बा ने लाठी-डंडों और लोहे की राड से दोनों पर हमला कर दिया,जिससे दोनों को चोटें आईं। किसी तरह भागकर दोनों घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस को तहरीर देकर जान-माल का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें लाठी डण्डों से लैश दबंग मारपीट और गाली गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]