मछुआरों को मिली नाव, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
बहराइच। घाघरा घाट स्थित डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को मत्स्य विभाग की ओर से मछुआरा समाज के पात्र लाभार्थियों को नावों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मछुआरों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैसरगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा रहे। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत और मत्स्य विभाग के निदेशक बाबूराम समेत निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर एससीएसटी में मुकदमा
इस दौरान हरिलाल निषाद, पवन निषाद और संदीप निषाद समेत कुल 10 लाभार्थियों को नावें वितरित की गईं। नाव मिलने पर लाभार्थियों ने सरकार की योजना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नाव मिलने से पारंपरिक मछली व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मुख्य अतिथि गौरव वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। मछुआरा समाज को नाव उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रभारी मंत्री ने जाना किसानों का दर्द,खेतों में पहुंचकर देखी क्षतिग्रस्त फसल
इस मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य पवन कुमार वर्मा, जरवल मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जायसवाल, प्रदीप, मंडल महामंत्री ऋषि राजपूत, मंडल मंत्री छैल बिहारी सिंह, बलकेश कश्यप, संजय निषाद, राजित राम, प्रेम निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।