भारी बारिश के चलते 26 सितम्बर को कक्षा 08 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश
बहराइच । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 26 सितम्बर 2026 को जनपद में संचालित कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय, मदरसा एवं अन्य बोर्ड अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित किया जाता है। सभी सम्बन्धित को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
Comments are closed.
[…] भारी बारिश के चलते 26 सितम्बर को कक्षा 08 … […]