सेवा संकल्प अभियान का आगाज, अन्नपूर्णा भवनों व राशन दुकानों पर जली दीपमाला
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार शाम जिलेभर के अन्नपूर्णा भवनों और उचित दर दुकानों पर दीपमाला प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
दो हजार दीपों से जगमगाया संस्कृत विश्वविद्यालय, गूंजे वैदिक मंत्र
जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उचित दर विक्रेताओं ने लाभार्थियों के साथ दीप जलाए और कार्यक्रम के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। लाभार्थियों ने समय से पूरा राशन मिलने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश वृद्धि के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
शिव मंदिर में केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
जिले के पांच प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। उत्थान ऑडिटोरियम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, शहीद स्मारक स्थल पार्क में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पुलिस लाइन्स में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय और कान्हा गौशाला में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़ मुख्य अतिथि रहे।
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सभी स्थलों को विद्युत झालरों से सजाया गया। अभियान के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों और प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए सकारात्मक बदलावों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में कैंसर गंज दिवाकर प्रताप सिंह,जरवल अमरजीत वर्मा सहित जिले के समस्त पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर