स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल का काशी में भव्य स्वागत
वाराणसी। जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की होनहार खिलाड़ी कु. मधु पटेल के गृह जनपद वाराणसी में प्रथम आगमन पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। हैदराबाद से विमान द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर पहुंचीं मधु पटेल का टर्मिनल भवन के बाहर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैलाश पटेल की अगुवाई में परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें तिरंगा भी भेंट किया गया।
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भारतीय टीम की स्वर्णिम उपलब्धि की खुशी में एयरपोर्ट से गृह ग्राम धनेसरी तक डीजे और बैंड-बाजे के साथ काफिला निकाला गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मधु पटेल का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बीएसए का पुतला फूंककर हिन्द समाज पार्टी ने जताया विरोध
इस अवसर पर गुलाब पटेल, अमर सिंह पटेल, गुलाब सिंह राठौर, कांता प्रसाद गिहार, सतीश पटेल, गोविंद नारायण पटेल, पत्रकार सुनील यादव, सत्यनारायण पटेल, भोलानाथ पटेल, अनुराग पटेल, घनश्याम पांडेय, एजाज अहमद, कन्हैया लाल मिश्रा, चेत सिंह, राजेश कुमार सिंह पटेल, बालकिशुन पटेल, रविशंकर पटेल, लाल जी पटेल, विवेक पटेल, सुरेंद्र पटेल, जय किशन पटेल, जितेंद्र कुमार पटेल, अभिषेक पटेल, गौतम पटेल, अमन पटेल, बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रहण किया पदभार