करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमुल्लापुर के मजरा सुरजी पुरवा में बुधवार शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
गांव निवासी बृजेश कुमार उर्फ धन्नू (28) पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद बुधवार रात करीब सात बजे बिजली का पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। युवक को करंट लगा देख उनकी मां बचाने के लिए दौड़ीं और किसी तरह उन्हें विद्युत संपर्क से अलग किया।
परिजन गंभीर हालत में बृजेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
एजूकेटर नियुक्तियों में बीएसए पर अनियमितता का आरोप,मुख्यमंत्री से जांच की मांग
Comments are closed.
[…] […]