सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने अवैध निर्माण बताया
सहारनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक मस्जिद को जिला प्रशासन ने आज सुबह करीब 5 बजे ढहा दिया।
बताया जा रहा है कि कल रात ही इस मस्जिद को तोड़े जाने की सूचनाएं फैली थीं, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी। उस समय DM द्वारा भीड़ को यह कहकर शांत किया गया था कि मस्जिद को सिर्फ सील किया जाएगा। लेकिन आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी।
प्रशासन ने क्या कहा
जिला प्रशासन ने 16 जुलाई को इस मस्जिद के निर्माण को अवैध माना था। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई बताया जा रहा है।
मस्जिद कमेटी का क्या पक्ष है
वहीं मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर दावा किया था कि कलेक्ट्रेट बनने से पहले ही यहां मस्जिद बनी हुई थी। इस पर प्रशासन ने सबूत के तौर पर कहा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।
इस मामले में कमेटी और प्रशासन के बीच दस्तावेजों को लेकर विवाद पहले से चल रहा था।

