Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

By admin
September 3, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। मटेरा क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और मटेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को लखीमपुर निवासी गंगोत्री अपने रिश्तेदार के घर से वापस जा रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दो बदमाश उनका मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए थे। मामले में मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। बुधवार रात बिलवा नहर मोड़ के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर, निवासी अगपुरब शेख दाहिर, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए सीएचसी रिसिया भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चोरी की बाइक और छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है।

वहीं उसका साथी असलम बाइक से नानपारा की ओर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित भी था।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Tags:

पुलिस मुठभेड़
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Next

एचआईवी जागरूकता के लिए विभाग बनाएंगे साझा एक्शन प्लान,सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर्स बैठक

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (406)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (254)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (127)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme