13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक युवक को 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम चौड़हिया जाने वाली सड़क किनारे आरिन के आम के बाग के पास एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आंसू कश्यप पुत्र सहज राम कश्यप, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम चौड़हिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 326/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल श्रीकांत यादव शामिल रहे।