Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

जरवलरोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

By admin
August 29, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। देर शाम मृतक की पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव के मजरा पवैया निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र मैकू के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार अर्जुन अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से निकला था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय लखनऊ में रह रही उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि विवाद से आहत होकर अर्जुन ने जरवल रोड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

जीआरपी पुलिस युवक के घर से निकलने से लेकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के साथ ही हादसे की संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Next

अयोध्या में 18 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,महापौर व नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (403)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (234)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (107)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (87)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme