बहराइच: रुपईडीहा पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 155 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 155 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में 27 अगस्त 2026 की रात करीब 08:55 बजे पिलर संख्या 651/11 के पास से यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जावेद खां पुत्र महमूद खां (उम्र 36 वर्ष) निवासी सुभानपुरवा टेपरहा, थाना रामगांव, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 155 ग्राम अवैध स्मैक, एक OPPO मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 230/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 हरेन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 अजय कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, अभिषेक सिंह, सोविन्द यादव, जयचन्द्र गौड़ सहित SSB की F-COY 42 BN के जवान शामिल रहे।