जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल और अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। बंदियों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण करने तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बंदियों की गतिविधियों की अद्यतन जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया।
डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, सभी सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखने और जेल मैनुअल के अनुसार व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।