Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

दो साल के मासूम की पानी के टैंक में गिरकर मौत

By admin
August 27, 2026 1 Min Read
0

बहराइच/अमरोहा।दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम की पानी के टैंक में गिरकर मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

गजरौला के मोहल्ला पश्चिमी सुल्तान नगर में 2 साल का मासूम मोहम्मद शहजान पुत्र शाहरुख घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास के एक खाली प्लॉट में पहुंच गया, जहां पहले से एक खुला पानी का टैंक बना हुआ था। बरसात के कारण टैंक में पानी भरा हुआ था।
खेलते हुए अचानक मासूम उस टैंक में गिर गया। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी नजर टैंक में पड़ी, जहां बच्चा पानी में था।

परिजन तुरंत बच्चे को निकालकर वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों का आरोप है कि खाली प्लॉट में बना टैंक लंबे समय से खुला पड़ा था। उन्होंने कई बार प्लॉट मालिक से ढक्कन लगाने के लिए कहा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है।

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि,दुरबीन विधि से कंधे के जोड़ की बैंकर्ट रिपेयर सर्जरी सफल

Next

बिजली बोर्ड में तार लगाते समय युवक की मौत

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (403)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (234)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (107)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (87)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme