बस और डंपर के बीच फंसी बाइक,किसान की मौत
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सामने से आ रही बस और पीछे से आ रहे डंपर के बीच बाइक फंसने से किसान डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
समर सिंह बने महात्मा टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष
कैसरगंज थाना क्षेत्र के सरदवन पुरवा चुलम्भा निवासी दिनेश सिंह (40) पुत्र धनपत सिंह बाइक से बहराइच के मरौचा स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। मदन कोठी के पास पहुंचने पर सामने से बस आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए डंपर की चपेट में बाइक आ गई। दोनों वाहनों के बीच फंसकर दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
पत्नी और चार बेटों को छोड़ गए
दिनेश सिंह की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पीछे पत्नी गीता सिंह (35) और चार बेटे शननु (15), आयुष (11), बृजपाल (9) और दुल्लर (8) हैं। परिवार में कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।