रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अटल चौक पर प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उचित समाधान का भरोसा दिलाया।
ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह जनता और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा के लिए हर क्षण और हर परिस्थिति में तत्पर हैं। उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।